अभियान: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा…आम लोगों को तिरंगा लगाने का किया आह्ववान…

212

कोरबा। भाजपा कोरबा शहर मंडल ने आजादी 75 वां अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर कोरबा पुराना बस स्टैंड से ट्रांसफर नगर चौक तक जन जागरण तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में निकाला ।

बता दें कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव  मना रहा है।  इस अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान एक जनअभियान बन गया है। इस कड़ी में आज भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल यात्रा में शामिल हुए और तिरंगा रैली के माध्यम से कोरबा शहर के सभी व्यवसायिक बंधु और आम लोगों से अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर नवीन पटेल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाई का यह आह्वान एक अभियान का रूप ले लिया है ,और देश की जनता घर-घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचय दे रहे हैं। वही इस तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चलानी, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश जा, योगेश जैन, योगेश मिश्रा, युगल केवट, उमा भारती श्रॉफ, ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, उर्वशी राठौर, रजनी पवार, प्रमिला सागर, रमेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता शामिल रहे।

देखें वीडियो