ओडिशा के होटल में खिड़की से गिरकर पुतिन के आलोचक की रूसी नेता पावेल एंतोव की मौत

226

भुवनेश्वर। ओडिशा के रायगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ आई हैं। यहां भारत घूमने आए दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को ही उनके एक दोस्त की भारत में ही पार्टी के दौरान हार्ट अटैक से जान गई थी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक एंतोव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंतोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे।

वहीं उनके सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूक्रेन युद्ध पर पुतिन की कर चुके है आलोचना

पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े रहे हैं। हालांकि, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद वे कई मौकों पर पुतिन की आलोचना कर चुके थे। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वे भारत में अपना 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।