जांजगीर। जैजैपुर नगर पंचायत के कम्पोस्ट सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़के  व 1लड़की को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि रविवार देर रात जैजैपुर थाना पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि जैजैपुर नगर पंचायत के कम्पोस्ट सेंटर में कुछ लड़कों ने बाहर से लड़की लाकर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं, मुखबिर से जानकारी मिलते ही जैजैपुर थाना के एस आई अमृत भार्गव ने एक टीम गठित की और जैजैपुर नगर पंचायत के कम्पोस्ट सेंटर गोदाम झापेमारी की गई जिसमें मौके पर में 9 लड़कों और 1 लड़की को रात में गिरफ्तार किया गया.वही एस आई अमृत भार्गव ने बताया कि 6 लड़के मालखरौदा झेत्र का रहने वाला है 3 लड़के जैजैपुर का होना बताया गया ,तो वही लड़की को रायगढ़ जिले का है जिसकी जैजैपुर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है. देर रात आपत्ति जनक में हिरासत में लिए गए 9 लड़कों और 1 लड़की को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है ।