जबलपुर। भूखे को कहना खिलाना पुण्य मन जाता है। लेकिन इस महंगाई में कम दाम पर खाना खिलाना भी किसी पुण्य से कम नहीं है। सेठ गोकुलदास धर्मशाला में संचालित की जा रही दीनदयाल रसोई की तर्ज पर शहर के चार स्थानों पर दीनदयाल रसोई केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम ने अनुश्रवण समिति की बैठक कर ली है। अब रसोई संचालित करने के लिए समाजिक व धर्मार्थ संस्थाओं की तलाश के लिए निविदा निकालने की कवायद की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए माह के अंत तक रसोई शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश भर में खोले गए जा रहे 44 नए रसोई केंद्र
विदित हो कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के जबलपुर सहित प्रदेश भर में 44 नए रसोई केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें जबलपुर में चार रसोई खोलने की योजना है। नगर निगम ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में रसोई के लिए स्थल का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।