ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह कुमार, युवा और वृद्ध अवस्था में गोचर करते हैं। जिसमें वह कुमार अवस्था में सबसे तेजी से फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि मंगल अभी वृष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और उनकी अवस्था कुमार है। मतलब मंगल ग्रह अभी 24 डिग्री तक कुमार अवस्था में रहेंगे। इसलिए मंगल की कुमार अवस्था का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का कुमार अवस्था में प्रवेश मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह धन के भाव पर विराजमान हैं और धन के ही घर को देख रहे हैं। साथ ही इस दृष्टि भाग्य स्थान पर पड़ी है। इसलिए इस समय आफको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। यात्रा भी इस अवधि में सुखद रहेगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कुमार अवस्था में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर स्थित हैं और लाभ स्थान पर विराजमान हैं। मतलब करियर के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका करियर चमक सकता है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।वहीं 12 मार्च से पहले जो भी नया काम करना है, वो कर सकते हैं। कार्य में सिद्धि का योग है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का कुमार अवस्था में भ्रमण सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी भी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर स्थित हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में भाग्य और सुख- साधन के स्वामी हैं और बैठे कर्म भाव पर हैं। इसलिए करियर में आपको अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे।
साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं व्यापारियों को भी इस समय अच्छे धनलाभ के योग बन रहे हैं। योजनाओं में सफलता मिलेगी। भाग्य उदय होगा। बस थोड़ा आपको क्रोध पर नियंत्रण करना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कुमार अवस्था में संचरण आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह सप्तम में रहकर चतुर्थ दृष्टि से आपके करियर के भाव को देख रहे हैं। साथ ही अष्टम दृष्टि से पैसे के भाव को देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही नया काम करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं 12 मार्च से पहले आपको कोई व्यापारिक या करियर से संबंधित डील कर सकते हैं।