कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारिणी का गठन पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवम प्रांतीय पंजीयन समिति के सदस्य ओम प्रकाश बघेल व संघ के पूर्व प्रांतीय आई टी सेल प्रमुख मुकुंद उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया । जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव एवम जिला सचिव विपिन यादव को सर्वसम्मति से बनाया गया।

करतला ब्लॉक से जय कृष्ण राठिया सचिव ललित जगत ,कोरबा ब्लॉक से यु सी कांत एवम सचिव प्रदीप राठौर ,कटघोरा ब्लॉक से अजय प्रताप सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती निशा चंद्रा
एवम सचिव श्रीमती अनिता राठौर को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।इस कार्यक्रम में विनय शुक्ला, टी डी टोन्डे, घनश्याम श्रीवास,दिनेश सोनवान,महेंद्र पटेल, जय कुमार राठौर,अमृत साहू,श्रीमती अनिता राठौर ,सादिक अंसारी, सुश्री जोशन आदित्य,सहित तीनों ब्लाक के शिक्षक उपस्थित रहे।