ज्योतिरादित्य सिंधिया से ‘बदला’ लेने …..प्रियंका गांधी? पीतांबरा देवी से लेंगी ….

0
358

ज्योतिरादित्य सिंधिया हिसाब बराबर करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनके गढ़ में आ रही हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी का कार्यक्रम कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि 1 तीर से 2 निशाना साधा जा सके। प्रियंका गांधी दतिया जिले में स्थित पीतांबरा देवी के दर्शन के लिए आ रही हैं। पीतांबरा पीठ ग्वालियर-चंबल संभाग में आता है। इस दौरान वह यहां स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात और रोड शो करेंगी।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने के बाद गांधी परिवार पर कई आरोप लगाए थे। इस उपचुनाव में बीजेपी से ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। क्योंकि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह गुना-शिवपुरी से हार गए थे। 22 विधायकों के साथ बगावत कर उन्होंने एमपी में कमलनाथ की सरकार गिरा दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभुत्व सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल संभाग में ही हैं। ग्वालियर-चंबल में 16 विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। कांग्रेस सिंधिया के गढ़ में घेराबंदी की तैयारी कर रही है।