The duniyadari news.रसूखदारों के लिए ड्रग्स पैडलर हर वीकेंड में एक खास तरह की पार्टी आयोजित करते थे। इसे ड्रग्स पैडलर एनीमल पार्टी कहते थे। इसमें लगातार दो दिन तक कोकिन का नशा किया जाता है और नशे में ही जानवरों की तरह एक्टिंग करते हुए झूमते रहते थे।इस तरह की पार्टी किसी होटल या क्लब के अलावा रसूखदारों के आउटर के फार्म हाउस में आयोजित किया जाता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें केवल खास ग्राहक शामिल होते थे और दो दिन में ही 10 से 20 लाख रुपए तक का कोकिन खप जाता था। और यह पार्टी केवल शनिवार और रविवार को रखते थे। इसमें रायपुर के अलावा दूसरे शहर के लोग भी शामिल होते थे। इसमें राजनीति से जुड़े कई सफेदपोशों के रिश्तेदार भी शामिल होते थे।
रेग्यूलर कस्टमर के लिए होती थी यह पार्टी
पकड़े ड्रग्स पैडलर अभिषेक शुक्ला, संभव पारख, श्रेयांश झाबक, आशीष जोशी, निकिता पांचाल सहित अन्य लोगों से रायडेन व पैट्रिक से कनेक्शन का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक और यही लोग रायपुर, बिलासपुर में एनीमल पार्टी आयोजित करते थे। इसमें केवल कोकिन के रेग्यूलर कस्टमरों को बुलाया जाता था। कोतवाली थाने में भी रायडेन के खिलाफ अपराध दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को रायडेन की गिरफ्तारी की है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करके फिर जेल भेज दिया गया।
कई रसूखदार नहीं हुए बेनकाब
ड्रग्स पैडलरों के गिरोह में कई रसूखदार भी शामिल हैं। राजनीति, कारोबार से जुड़े कई लोग बेनकाब नहीं हो पाए हैं। एक सिपाही का भाई भी लगातार फरार चल रहा है। वह भी इस गोरखधंधे में शामिल था। ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस से बच निकले है। पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पा रही है।