कोरबा द दुनियादारी। अपने गांव की एक किशोरी को अगवा करने के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज उसे रिमाण्ड में लेकर कोर्ट में पेश किया गया।
कोरबा जिले के दूरस्थ पसान थाना क्षेत्र से यह प्रकरण जुड़ा हुआ है। मोहनपुर गांव की 15 वर्षीय किशोरी इस मामले में पीडि़ता है। उसने मंगलवार को पसान पहुंचकर इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके साथ परिजन भी यहां पहुंचे थे। पसान टीआई अभय बैस ने बताया कि मोहनपुर गांव के निवासी सुदर्शन सिंह यादव की भूमिका इस मामले में बताई गई है। पीडि़ता का कहना है कि एक माह से 35 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बहला-फुसलाकर अगवा करने के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। उसे कई तरह से धमकाया भी गया। आखिरकार पीडि़ता ने अपने घर के सदस्यों को इस संबंध में अवगत कराया। अंतिम रूप से मामले की रिपोर्ट 6 अक्टूबर को पसान थाना में दर्ज कराई गई। टीआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 और 4-6 पास्को एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। आज आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कटघोरा कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।