0 आस्था की 12 हजार ज्योति से रोशन हुआ देवी दरबार
कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा की कुल देवी और प्रथम आराध्या मां सर्वमंगला के दर पर इस बार कुल 12 हजार मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित की गई है। इनमें न केवल प्रदेश और देश के कोने-कोने से, बल्कि विदेशों में रहने वाले भक्तों ने भी ज्योतिकल स्थापित व प्रज्ज्वलित कराए हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा व नीदरलैंड ेंरहने वाले प्रवासी भारतीयों ने भी सात समुंदर पार से अपनी मन्नतें मां के दरबार में भेजी हैं।
शारदीय नवरात्र पर्व रविवार से शुरू हो गई है। शहर के प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने के लिए दूर दराज के श्रद्धालुओं के अलावा विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने देवी के दरबार में अर्जी लगाई है।
मंदिर में इस वर्ष प्रवासियों के 12 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित हों रहे है। जिनमें अमेरिका, केन्या, नीदरलैंड आदि स्थानों में रह रहे श्रद्धालुओं ने मनोकामना दीप प्रज्वलित की है।
नवरात्रि पर्व को लेकर देवी मंदिरों में भक्तों की आस्थ देखते ही बनी। ब्रहमुहूर्त पर दीप जलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शुभ मुहूर्त पर देर शाम तक जारी रही। विशेष पूजा-अनुष्ठान के साथ महाआरती की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर मां जगत-जननी के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। मां सर्वमंगला का दरबार इस बार भक्तों की 12 हजार से अधिक आस्था की दीपों दीपों से जगमगा उठी। यह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मां आदिशक्ति के दरबार में मत्था टेकने भक्त आतुर दिखे। कई भक्त आठ से 10 किलोमीटर पदयात्रा कर कई घंटे लंबी कतार में खडे़ होकर दर्शन के लिए इंतजार करते रहे।
प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना
मां आदिशक्ति का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं प्रतिपदा की देर शाम तक भक्तों ने दीप जलाने के लिए पंजीयन कराया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख और समद्धि की कामना की। इसी तरह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
Recent Comments