कोरबा। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में किसान परेशान है। किसानो की उपज को 25सौ रू क्विंटल में खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानो को महज बारदाना देने में नाकाम है ऐसे में इनके वायदों के जमीनी हकीकत का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
ये बाते आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक नरेंद्र गोयल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि बिल का विरोध देश के पूरे किसान विरोध कर रहे है। किसानो की हालात सुधारने में सरकार गंभीर नहीं है। कृषि बिल से सिर्फ और सिर्फ चंद उद्योगपतियों को लाभ होगा। किसान की उपज कम में खरीद कर पूंजीपति तीन गुना अधिक रेट में बिक्री करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानो के साथ वायदे के मुताबिक खरा नहीं उतर रहा है। किसानो को धान बेचने के लिए बरदाना तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार करने की कल्पना कोरी साबित हो रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा की प्रदेश में सड़को का हाल बेहाल है। खराब सड़को के कारण ही सड़क दुर्घटना बढ़ रही है।
लोकसदन में पहुंचे विधायक
आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक महेंद्र गोयल कोरबा प्रवास के दौरान लोक सदन कार्यालय टी पी नगर पहुंचकर अमित नवरंग से मुलाकात किया। इस दौरान पार्टी की रीति नीति पर चर्चा करते हुए प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए चर्चा हुआ।
चर्चा के दौरान अनिल दिवेदी , युगल शर्मा , मनोज ठाकुर , राबिन जोशी ,सुरेश चंद्र रोहरा, सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।