The Duniyadari @ आजकल के प्यार में क्या क्या ना देखने को मिल जाए! आए दिन प्रेमी जोड़ों की ख़बरें सुर्ख़ियों में रहती है पर अब जो मामला सामने आया है उसकी कल्पना तो शयद ही किसी ने की हो। प्यार में प्रेमी जोड़े एक दुसरे को तोहफे भेजते रहते है, साथ में घूमते है और खूब खर्चा करते है। हालांकि अधिकांश मामलों में काम लड़का ही करता है। ऐसे में जब रिश्ता चल नहीं पाता या रिश्ता टूट जाता है तो काफ़ी नुकसान होता है पर मेहसाणा का ये लड़का उन सभी लड़कों के लिए एक मिसाल बन चुका है जो प्रेम संबंध में आकर खूब खर्चा करते है और फिर रिश्ता टूट जाने पर सिवा अफ़सोस के कुछ बचता नहीं।

दरअसल गुजरात हाईकोर्ट में एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है। मामले के अनुसार एक लड़का ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर केस करके संबंधों के दौरान किए गए खर्चों का भुगतान करने को कहा है। लड़का ने कहा है कि रिलेशनशिप के दौरान उसने अपनी प्रेमिका पर करीब 50 हजार रुपये खर्च किए हैं और अब जब उन दोनों के बीच रिश्ता नहीं रह गया तो अब लड़की को उसके पैसे लौटाने होंगे। मामले की शुरुआत तब हुई जब दो साल तक चले रिश्ते के बाद लड़की ने पैसे वापस मांगने वाले पूर्व प्रेमी पर जबरन वसूली के मामले का एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद लड़का ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने का अनुरोध किया है।ये पूरा मामला मेहसाणा के लड़का और लड़की का है जो वर्तमान में सूरत में रहते है। सूरत में मेहसाना जिले के एक ही गांव और एक ही जाति के 27 वर्षीय लड़का और 21 वर्षीय लड़की, दोनों सोशल मीडिया पर मिले और फिर दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इसके बाद जब दोनों ने अपने प्रेम का इजहार किया और अप्रैल 2018 से फरवरी 2020 में तक ये दोनों प्रेम संबंध में रहे। दरअसल एक दिन लड़का ने लड़की को उसके साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने को कहा था, लेकिन उसी दिन लड़की का एग्जाम होने के कारण वह लड़के के साथ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। इस बात से नाराज़ लड़के और लड़की के बीच कहासुनी हो गई और इसके बाद दोनों का संबंध टूट गया।इसके बाद मार्च में लड़की ने FIR दर्ज कराई। लड़की ने आरोप लगाया कि ब्रेकअप के बाद उसके प्रेमी ने उससे 50 हजार रुपये की डिमांड की। इस पर प्रेमी का कहना था कि इस प्रेम संबंध के दौरान उसने उस लड़की पर डेट, घुमने-फिरने और गिफ्ट पर कम से कम 50 हजार रुपये खर्च किए हैं और अब उसे उसके पैसे वापस चाहिए। लड़की ने ने यह कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया कि वह अभी कॉलेज में पढ़ ही रही है और उसके पास पैसा कमाने का कोई जरिया नहीं है। यह सुनकर लड़का ने उसे बुरा भला कहा और धमकी दी, जिसके बाद लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।इसके बाद लड़की ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसे लड़का की ओर से एक धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज में लिखा था कि अगर पैसे वापस नहीं मिले तो लड़का लड़की की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। यह पढ़कर लड़की ने कुछ दिनों के लिए अपना फोन बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद लड़का ने उसे फिर फोन किया और 60 हजार रुपये की डिमांड की है। इन सबसे परेशान लड़की ने पुलिस में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अपने खिलाफ एफआईआर होने के बाद लड़का हाईकोर्ट पहुंचा और उसने हाईकोर्ट में बताया कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और इसे खारिज किया जाए।