ब्रेकिंग : भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में अटैक,  कार्यक्रम के दौरान मंच पर जाकर मारा चाकू

275

न्यूयॉर्क।  भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें गले में चाकू मारा गया है। हमला करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की छानबीन चल रही है। अभी उनकी हालत कैसी है, इसका पता नहीं चल पाया है।

बुकर प्राइज विजेता सलमान रुश्दी एक संस्थान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। जब वो संबोधन के लिए आगे आये, तभी ये हमला हुआ। दर्शकों के मुताबिक एक शख्स को दौड़ते हुए मंच पर जाते देखा गया।

बता दें कि कि भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक रुश्दील 1980 के दशक में अपनी पुस्त्क को लेकर विवादों में आ गए थे। इस पुस्तशक को लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश था, एक धार्मिक नेता ने तो उनकी मौत पर फतवा भी जारी कर दिया था।