Saturday, October 10, 2026
Home Breaking रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार की कार धूं-धूंकर जल उठी….

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार की कार धूं-धूंकर जल उठी….

267

The Duniyadari: बालोद- जिले में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे परिवार की कार धूं-धूंकर जल उठी. देखते ही देखते टाटा कंपनी की यह कार धूं-धूं कर जलने लगी. सिकोसा गांव का देवांगन परिवार त्यौहार मानाने के लिए अर्जुन्दा गया हुआ था. घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कोटगांव की है.

राहत की बात रही कि सभी लोगों ने वक्त रहते गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई. जानकारी के मुताबिक, सीकोसा निवासी चंद्रिका देवांगन, उनकी बेटी-दमाद समेत 6 सदस्य रक्षाबंधन मनाने अर्जुन्दा गए हुए थे.

त्यौहार मनाकर लौट रहे थे, इसी दौरान कोटगांव के पास उनकी कार की बोनट से धुंआ उठने लगा. चलती कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई.