कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर बुधवारी बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर में दीप प्रज्वलित की गई। शाम को मंदिर परिसर को रंगोली से सजाया गया और उस पर दीपों की लड़ी सजाई गई।
राम जानकी मंदिर बुधवारी बाजार महाराणा प्रताप भवन में छत्तीसगढ़ राज्य के पुनर्गठन के अवसर पर ठाकुर अवधेश सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन किया गया । इस कार्यक्रम सफल बनाने में ठाकुर आरके सिंह जी ठाकुर बच्चू सिंह सिंह ठाकुर विजय सिंह जी ठाकुर संजय सिंह जी,ठाकुर दीपक सिंह ,ठाकुर शैलेश सिंह सोमवंशी जी,ठाकुर आनंद सिंह ,ठाकुर सागर सिंह ,ठाकुर सुमित सिंह ठाकुर योगेंद्र सिंह आदि भाइयों को विशेष सहयोग रहा।