राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना …..कहा दुनिया की कोई ताकत मुझे हाथरस ….

0
169

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों अपने घर से निकल गए हैं। गाड़ी खुद प्रियंका गांधी चला रही हैं जबकि राहुल गांधी अगली सीट पर उनके साथ बैठे हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि ग्रेट नोएडा के पास भारी पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है।

रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मैं जाऊंगा और पीड़ित परिवार का दर्द साझा करुंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता।
दो दिन पहले 1 अक्तूबर को भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे जब यमुना एक्सप्रेस वे पर उन्हें रोक लिया गया। उनके साथ धक्का मुक्की करके उन्हें सड़क पर गिरा दिया गया जिसमें उन्हें चोट आई थी। वहीं उनके साथ गए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। और गिरफ्तार करके नोएडा ले जाया गया था। वहीं अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी भी पीड़ित के गांव पहुंचे है।