लॉकडाउन का ऐलान…कर्फ्यू जैसे रहेंगे हालात …. ना किराना, ना सब्जी व किसी तरह की गतिविधियों की होगी इजाजत

0
483

रायपुर । राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान हो गया है। रायपुर में 21 सितंबर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। आज रायपुर में उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर कंप्लीट लाकडाउन रहेगा। ये लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा, हालांकि जिले की स्थिति को देखकर इसे बढ़ाने का आगे निर्णय लिया भी जा सकता है।
बंद के मद्देनजर 21 सितंबर की रात नौ बजे से टैक्सी, बस, आटो सहित तमाम दफ्तर, फल, सब्जी, किराना और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत दी जायेगी। वहीं बहुत जरूरी होने पर जिला प्रशासन की अनुमति से ही कहीं आने जाने की इजाजत होगी।