कोरबा। निजीकरण के बाद बालको में चल रहे प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ श्रमिक संघ लगातार विरोध कर रहे है। गुरुवार को बालको कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 


बालकों कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ कार्यालय के सामने भारत सरकार के श्रम विरोधी कानून के विरोध में जन जागरण सप्ताह चेतावनी सप्ताह के रूप में भव्य प्रदर्शन किया गया ।जिसमें संगठन के समस्त सदस्यों ने भाग लिया प्रदर्शन के दौरान संगठन के विभिन्न सदस्यों ने सरकार के श्रम विरोधी कानून की खिलाफत किया तथा सरकार से श्रम विरोधी कानून वापस लेने के लिए अपनी आवाज बुलंद किया अंत में कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव हरीश सोनवानी एवं अध्यक्षता रामलाल चंद्रा जी द्वारा किया गया।