कोरबा . सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सीमा शाह और रवि शंकर खूंटे को राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर कोरबा जिले में किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। महिला सदस्य के रूप में सीमा शाह का चयन किया गया है। आपको बताते चले कि श्रीमती सीमा शाह एडवोकेट संजय शाह की धर्मपत्नी है। बाल अधिकारिता विभाग की ओर से जारी इस आदेश के अनुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) नियम, 2016 की धारा 4 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।


राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत किशोर न्याय बोर्ड में जिला स्तरीय नियुक्ति कर दी है। राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर ये आदेश जारी किया गया है। कोरबा से सीमा शाह और रवि शंकर खूंटे और जांजगीर चाम्पा से इंदु साधवानी की नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति बच्चों के न्याय व समाजिक क्षेत्र में सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि पहले चरण में सिर्फ 20 जिलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में अभी नियुक्ति नहीं हुई है।