सीजी क्राइम: बाल काटने के नाम पर विवाद में यु‌वक की हत्या, थाने में जाकर किया सरेंडर

0
299

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल काटने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मुक्तिपारा में रहने वाला दीपक टोप्पो (23) शहर में घूम-घूम कर बाल काटता था। शनिवार रात को भी वह मुक्तिपारा में खड़ा था। इस बीच उसकी मुलाकात मोहल्ले में ही रहने वाले इमिलयानुस उर्फ बतरू से हो गई। यहीं पर इमिलयानुस और दीपक झगड़ा करने लगे थे। इसके बाद इमिलयानुस अपने घर गया और चाकू लेकर आया। फिर दीपक पर कई वार किए। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया था।

0-आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने दीपक को जमीन पर पड़े देखा था। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात ही उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इधर, घटना के बाद इमिलयानुस वारदात के बाद सीधे थाने गया और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम का जानकारी दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।