सीजी न्यूज: बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आरंग पहुंची, बाल दास बोले-भाजपा के समर्थन में वोट करें, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

0
141

रायपुर। भाजपा की दंतेवाड़ा से निकली परिवर्तन यात्रा रविवार को प्रातः राजिम, चंपारण होकर आरंग नगर पहुंची। जहां पर हजारों हजार की संख्या में जनसमूह ने स्वागत किया।

सभा में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव सांसद सुनील सोनी, गुरु बालदास, गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, अशोक बजाज, विमल चोपड़ा राजेश साहू, टंकराम साहू उपस्थित हुए।

आमसभा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार भी मौजूद रहे। सभा में गुरु बालदास ने सभी से भाजपा के समर्थन में वोट करने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा ही प्रदेश का भला कर सकती है।

प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की सरकार: साव

अरुण साव ने कहा कि यह जो कांग्रेस की सरकार है वह केवल भ्रष्टाचारियों की सरकार है भूपेश, अकबर और शिव डहरिया के सरकार को बदलने के लिए एकत्रित हुए इस आरंग की जनता और जनसमूह को देखकर के भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री निवास में आज अपना बोरिया बिस्तर बांध करके भागने की तैयारी में लग जाएंगे।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि यह सरकार गरीबों की आवास छीनने वाली सरकार है गरीबों के विकास को रोकने वालों को सबक हमको जरूर सीखना है इसी संकल्प के साथ यह परिवर्तन यात्रा निकली हुई है।

यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा इस सरकार ने केवल गरीबों को किसानों को लूटने का कार्य किया केवल बोनस देने में ही कंजूसी नहीं कर रहे साथ में बारदाना उपलब्ध कराने में भी नाकाम रही है ऊपर से गिरदावरी को भी घटा दिया गया है वर्मी कंपोस्ट के नाम पर केवल धूल मिट्टी से युक्त गोबर बेचे जा रहे हैं।

सभा में विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, यात्रा सह प्रभारी महेश गागड़ा , अनिल पांडेय, श्याम नारंग, वेदराम मनहरे, संजय ढीढ़ी, अभिषेक राजा तंबोली, नंद साहू, कृष्णा वर्मा, गुरु खुशवंत, विश्वदीपक बघेल, गजेंद्र वर्मा, पीलाराम निषाद, चम्मन साहू, दीपक बैस, संतोष शुक्ला, किरण बघेल, चंद्रकुमार पाटिल, कुलेश्वर बैंस, देवनाथ साहू, किरण ढिढ़ी, राजेंद्र वर्मा उपस्थित हुए।