रायसेन। छत्तीसगढ़ की एक स्टील कारोबारी महिला इन दिनों अपने एक मुलाजिम के पीछे – पीछे चले आई ,नौकरी छोड़ यह शख्स अपने गृहनगर रायसेन लौट आया है | लेकिन उसके साथ उसकी मालकिन भी आ गई | इस शख्स ने उसे जब अपने घर में ठिकाना नहीं दिया, तो यह महिला रास्ते में भटकती नजर आई | आखिरकार उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई |प्यार और लिव इन रिलेशनशिप के किस्से आम है | लेकिन जब यही रिश्ते गहरे हो जाये तो जीना मुश्किल हो जाता है | ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के रायसेन में सामने आया है | छत्तीसगढ़ की एक स्टील कारोबारी महिला इन दिनों अपने एक मुलाजिम के पीछे – पीछे चले आई | नौकरी छोड़ यह शख्स अपने गृहनगर रायसेन लौट आया है | लेकिन उसके साथ उसकी मालकिन भी आ गई | इस शख्स ने उसे जब अपने घर में ठिकाना नहीं दिया, तो यह महिला रास्ते में भटकती नजर आई | आखिरकार उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई |
महिला का आरोप है कि रायसेन जिले के किशनपुर का एक युवक उसके यहां काम करने आया था | उसके मुताबिक कुछ दिनों में दोनों को एक-दूसरे (नौकर-मालकिन) को एक दूसरे से प्यार हो गया | उसने बताया कि लगभग चार साल तक दोनों बिना शादी किये लिव-इन में रहने लगे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान नौकर अपने घर आया और अब वापिस कार्य पर नहीं लौट रहा है | यही नहीं वो उसे ना तो अपने साथ रखने को तैयार है और ना ही रायपुर वापिस लौटने को। पीड़ित महिला ने कहा है कि शादी का झांसा देकर इस शख्स ने 4 साल तक उसका दैहिक शोषण किया है। इस महिला ने पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप लगाया है।महिला का यह भी आरोप है कि नौकर उसके 7 लाख रुपये लेकर आया है। महिला ने जब स्थानीय लोगों को भी अपनी आपबीती सुनाई तो कई लोगों ने उसकी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाये | मामले के खुलासे के बाद रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला का कहना है कि महिला के आवेदन पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कहां तक सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा