Accident: अमरावती में दो मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत, सांसद नवनीत राणा मौके पर पहुंचीं

182

अमरावती। Accident महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार दोपहर एक दो मंजिला इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। पांचों मृतकों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। दो और लोग मलबे में फंसे हैं। हादसा अमरावती के प्रभाग चौक इलाके में हुआ।

Accident मरने वालों में स्थानीय बड़े व्यापारी राजदीप एम्पोरियम के व्यवस्थापक रवि परमार समेत और 4 अन्य लोग शामिल हैं। मलबे में दबे कदम नाम के शख्स को भी घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident घटना की जानकारी मिलते ही अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।