कोरबा। भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ कर हंगामा मचाने वाले कांग्रेसियों को सीएसईबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।भजपाइयो के लगातार आंदोलन के बाद हंगामा मचाने वालो कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार किया है।कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद युंका कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में जाकर प्रदर्शन कर हंगामा मचाया था। इसके विरोध में भाजपाइयों ने भी काउंटर अटैक करते हुए सीएसईबी चौक पर जाम लगाकर आंदोलन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ था। घटनाक्रम के तीसरे दिन सीएसईबी पुलिस ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक कांग्रेस के आशीष गुप्ता सहित अन्य को गिरफ्तार किया है।