0ननकी राम कंवर ,रामदयाल और विकास महतो बने कार्यसमिति सदस्य
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की नई कार्यकारणी टीम का कई दिनों के मंथन के बाद गठन कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में कोरबा से पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही सीनियर आदिवासी लीडर व पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ,रामदयाल उइके व विकास महतो को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है । नई कार्यकारणी को लेकर दिग्गज नेताओं का के दिनों से चल रहे मंथन के बाद घोषणा की गई है। नई कार्यकारणी में पुराने और नए दमखम वाले नेताओ को जगह दी गई है। जिससे विपक्ष में रहकर जनता के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरा जा सके। नई कार्यकरिणीय में कोरबा से पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वही पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर , रामदयाल उइके एवं विकास महतो को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।