रायपुर। बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी को 15 अगस्त को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ ही प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी यह पदक मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतर सेवा और कुशल कार्य के लिए इन अधिकारियों का चयन किया है। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इन अफसरों सभी को सम्मानित करेंगे।
०-ये भी होंगे सम्मानित
रतनलाल डांगी के अलावा यह सम्मान विवेक शुक्ला, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, जांजगीर-चांपा, रामाधर मारकण्डे, प्लाटून कमांडर, दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर, रामबदन यादव, प्लाटून कमांडर, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज बलरामपुर, उजियाला प्रसाद सिंह, सहायक प्लाटून कमांडर, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, राज कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक,विशेष शाखा दुर्ग, कान्हू राठिया, प्रधान आरक्षक, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, सुकलधर नाग, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी, छसबल, राजनांदगांव, राजेश कुमार, उप निरीक्षक, टेक्निकल ब्रांच, दंतेवाड़ा, सुशेन कुमार पॉल, उप निरीक्षक, थाना बोधघाट, जगदलपुर को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
०-राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है IPS डांगी को
इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। जब वे बीजापुर में SP थे, तब 2006-07 में नक्सल ऑपरेशन किया था। उस समय उन्होंने SP रहते ऑपरेशन को लीड किया और कई मुठभेड़ भी हुए। इस दौरान उनके नेतृत्व में टीम ने नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।
इसके साथ ही पुलिस की मदद से उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई विकास कार्य भी कराए थे। कई ऐसे काम जो प्रशासन नहीं कर पा रहा था। वैसे काम पुलिस की मदद से संभव हो सका। इसके चलते उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया।