कोरबा । पोस्टिंग के बाद विवादों में घिरे कटघोरा डी एफ ओ को हटाने गोडवाना गण तंत्र पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। डिवीजन का घेराव कर रहे लोगो ने डी एफ ओ हटाओ कटघोरा बचाओ का नारा बुलन्द कर रहे थे।
कटघोरा वन मंडल अधिकारी समा फारुकी को हटाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आरोप है। कि सुर्खियों में रहे DFO कटघोरा को भूपेश सरकार नहीं हटा रही है। जिस पर आक्रोशित पार्टी के पदाधिकारी व जनता ने वन मंडल कार्यालय के गेट के सामने धरना प्रदर्शन में बैठ गए हैं।
आपको बता दें कि विभाग में हो रहे अनियमितताएं को लेकर कटघोरा वन मंडल अधिकारी शुरू से ही सुर्खियों में रही है। इसके बावजूद उनका नहीं हटना समझ से परे है। जबकि क्षेत्रीय विधायक मोहित केरकेट्टा ने भी शासन प्रशासन से शिकायत कर डीएफओ को हटाने की मांग किया था। सबसे बड़ा सवाल यह है। कि अगर विभाग में सब कुछ ठीक चल रहा है। तो उस क्षेत्र की जनता मैडम साहिबा से खफा क्यों है। बहर हाल देखने वाली बात होगी कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की धरना प्रदर्शन का कितना असर होता है।