Kangana Ranaut: BJP में शामिल हो सकती हैं कंगना रनोट, बिहार में चुनाव प्रचार करने की अटकलें

0
124

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट लगातार चर्चा में हैं। अभी उन्होंने महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना से पंगा ले रखा है। Kangana Ranaut की पिछले दिनों की बयानबाजी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या Kangana Ranaut अपनी बयानबाजी से भाजपा को फायदा पहुंचा रही है? क्या Kangana Ranaut भाजपा में शामिल होने जा रही है? हिमाचल प्रदेश के साथ ही पंजाब और अन्य स्थानों पर चल रही चर्चाएं तो इसी ओर इशारा कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में कहा जा रहा है कि कंगना जल्द ही मुंबई से निकलकर दिल्ली जाएंगी, जहां उनके अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश आएंगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलेंगी।
यहां तक कहा जा रहा है कि कंगना को राज्यसभा में भेजा जाएगा। हिमाचल में राज्यसभा की सीट खाली नहीं है, तो किसी और राज्य में संभावना तलाशी जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि कंगना से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करवाया जाएगा। भाजपा को उम्मीद है कि यदि कंगना बिहार में चुनाव प्रचार करती हैं तो एनडीए को फायदा होगा। Kangana Ranaut ठाकुर हैं, साथ ही सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरू से न्याय की मांग कर रही हैं। इस तरह यह जातिगत समीकरण भी बिहार में भाजपा के पक्ष में बैठता नजर आ रहा है।