कोरबा। शहर से लगे ग्राम दादरखूर्द में सावन के अंतिम सोमवार को श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भोलेनाथ के प्रिय और पवित्र मास सावन की विदाई होगी।

मां सर्वमंगला मंदिर कोरबा, महादेव घाट रायपुर और श्री राम दरबार के बाद इस सावन मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को दादर खुर्द के माँ कंकालीन देवी मंदिर मे नर्मदेश्वर महादेव जी की भव्य महा आरती का आयोजन रखा गया है। इसमें 3 देवी-देवताओं की आरती होनी है। कार्यक्रम में माँ अम्बे, जगत पालक जगदीश व देवों के देव महादेव की विशेष आराधना और स्तुति के साथ महा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महाआरती के लिए तैयारियां जोरों पर है। अभी से ही शहर में इसकी जानकारी अन्य लोगो को दी जा रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री राम गोविंद द्विवेदी महाराज का सभी जिले वासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आरती का लाभ उठाएं। आयोजन के लिए निर्धारित समय सारणी के अनुसार शंखनाद से पूजा कार्यक्रम प्रारंभ होगा। मंदिर के मुख्य पुजारी राम गोविंद द्विवेदी महाराज ने बताया कि शाम 5 बजे शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूवात होगी। उसके पश्चात 1 घंटे तक पूजा पाठ कर भजन कार्यक्रम होगा। फिर महा आरती की जाएगी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस महा आरती में लगभग 2000 से अधिक लोग शामिल होने की उम्मीद है।

 

 दादरखुर्द में तैयारी जोरों पर

 

माँ कंकालिन देवी मन्दिर युवा सेवा समिति दादरखुर्द एवम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से इस वर्ष सावन महापर्व पर मां कंकालिन देवी मन्दिर स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सावन महापर्व के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु शिव जी की भव्य महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया है।

  • RO12618-2