KORBA: बरसते पानी के बीच हाथ में तिरंगा लेकर कर रहे पद यात्रा … CM के तिरंगा यात्रा अभियान का किसान बन रहे हिस्सा…

267

कोरबा। पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी के बीच हाथ मे तिरंगा लेकर पद यात्रा निकाला। माटी पुत्र मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के अभियान का किसान भी हिस्सा बन रहे है।शनिवार को तिरंगा यात्रा में ग्रामीण अंचल के किसान खेती किसानी छोड़कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा आज कोरबी से शुरू होकर ग्राम तेलीयामार में खत्म हुई।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वें वर्ष पूरा होने पर प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा हैं। इस कड़ी में आज पालीताना खार विधायक और मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री ) दर्जा मोहित राम के नेतृत्व में बरसते पानी के बीच हाथ मे तिरंगा लेकर पद यात्रा निकाला गया।

 

शनिवार को बरसते पानी के बीच पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरबी से आज का पद यात्रा शुरू होकर ग्राम पंचायत कुलहरिया पाली, ग्राम पंचायत दुल्लापुर ,ग्राम पंचायत कोडगार, ग्राम पंचायत पिपरिया ,ग्राम पंचायत कुम्हारी दर्री ,ग्राम पंचायत अमली बहरा के बाद ग्राम तेलियामार में आज का पदयात्रा का खत्म हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के जज्बे के साथ बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम में भावेश बनाफर ब्लॉग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बच्चन साय कोर्राम, दिलीप कोर्राम ,जनपद सदस्य भोला गोस्वामी ,सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा ,आनंद मित्तल मीडिया प्रभारी आशुतोष मोनू जायसवाल, गजेंद्र चंन्द्रा, जुनैद खान ,डॉ बिंझवार, लेखराम यादव ,हरनामसिंह, कैलाशो देवी संगठा श्रीवास,पिंटू राजपूत के साथ साथ समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।