कोरबा। बरसते पानी के बीच हाथ मे तिंरगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पद यात्रा की। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में देश के प्रति सम्मान का भाव देखते ही बन रहा है। अवसर था पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत तानाखार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इतवार सिंह खुसरेंगा की प्रतिमा में माल्यर्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुवात की।
बता दें कि कांग्रेस कमेटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वें वर्ष पूरा होने पर प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज पाली-तानाखार विधायक और मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री ) दर्जा मोहितराम केरकेट्टा के नेतृत्व में बरसते पानी के बीच हाथ मे तिरंगा लेकर पद यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा की आज शुरुवात पोंडी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तानाखार से हुआ।गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय इतवार सिंह खुसरेंगा की प्रतिमा में पुष्प माला अर्पित उन्हें याद किया गया। पद यात्रा तानाखार से शुरू होकर आज गुरसियां ग्राम पंचायत लेपरा ,ग्राम पंचायत मड़ई ,ग्राम पंचायत बंजारी, ग्राम पंचायत चोटिया तक गई तथा ग्राम पंचायत मोरगा में आज पद यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस यात्रा मे भावेश बनाफर जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, शिवभरोश, राजकुमार महन्त, प्रदीप जायसवाल ,सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, लक्ष्मी अग्रवाल ,ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बाबा खान ,फिलिप लकरा ,जब्बार खान ,मीडिया प्रभारी आशुतोष मोनू जायसवाल, गजेंद्र चंन्द्रा, शिवनन्दन के साथ-साथ क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।