0 बेसबॉल फेडरेशन आॅफ एशिया की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भारतीय टीम का हिस्सा बन बढ़ाया कोरबा व छग का मान

कोरबा। बेसबॉल फेडरेशन आॅफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित अंतर्राष्टÑीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी कोरबा की होनहार खिलाड़ी नेहा जायसवाल ने कोरबा व छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। उन्होंने इस स्पर्धा में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने हर्ष व गर्व व्यक्त करते हुए सम्मानित किया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेसबॉल फेडरेशन आॅफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का सम्मान किया। कलेक्टर ने नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सुश्री नेहा ने भी जिला प्रशासन से मिले के सहयोग के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि कटघोरा के मोहलाइन भांठा की रहने वाली 25 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल रावतपुरा सरकार कॉलेज रायपुर में बीपीएड की पढ़ाई की है। उसके अच्छे प्रदर्शन से उसका चयन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ में किया गया। तत्पश्चात वह बेसबॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया टीम की सदस्य बनी एवं हांगकांग में बेसबॉल फेडरेशन एशिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई। बेसबॉल फेडरेशन आॅफ एशिया की ओर से चीन के हांगकांग में प्रतियोगिता विगत माह 21 मई से 2 जून तक खेला गया। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाने से पहले नेहा ने कलेक्टर से मिलाकात की थी। जिला प्रशासन द्वारा नेहा को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। नेहा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने नेहा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

  • RO12618-2