नई दिल्ली। Mocha Cyclone: भारतीय मौसम विभाग अनुमान जारी किया है कि रविवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन सकता है। यह चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में तूफान में बदल सकता है। इसका नाम मोचा रखा गया है। इसके एक दो दिन में और ज्यादा खतरनाक होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस चक्रवात के बंगाल के मध्य की खाड़ी में बढ़ने का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने आशंका जताई है कि इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 12 मई तक बारिश हो सकती है। 9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

मोचा चक्रवात की वजह से न सिर्फ देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। मछुआरों को अगले 4 दिनों तक समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए अलर्ट जारी

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और पुरी सहित ओडिशा के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम बंगाल के सभी चक्रवात संभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया हैं।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2