कोरब। एनटीपीसी कोरबा में श्रमिक संगठन मान्यता के लिए यूनियन का चुनाव 12 अक्टूबर होना है।ऐसे में इंटक के केंद्रीय पदाधिकारी सहित प्रदेश पदाधिकारी यूनियन को मजबूत कर जीत दिलाने के लिए मैदान पर उतर गये है। इस कड़ी में इंटक लीडर एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे और श्रमिकों को सम्बोधित किया।
बता दें कि श्रमिक संघ मान्यता के लिए 60 फीसदी मत हासिल करना होता है।सार्वजनिक उपक्रम में केंद्रीय मान्यता प्राप्त यूनियन से कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता की जाती है। नियमतः कर्मचारियों का सर्वाधिक समर्थन वाली यूनियन ही अधिकृत होती है। कोरबा एनटीपीसी में मान्यता के लिए यूनियन के मध्य चुनाव कराया जाता है। इनमें एनटीपीसी में तीन वर्ष के लिए चुनाव होता है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही श्रम संगठन प्रतिनिधि चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं, इसलिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है और मतदाता (कर्मचारी) को रिझाते हुए अपने साथ जोड़ने की कवायद कर रहे हैं। कल यानी 9 अक्टूबर को कल्याण मंडप में इंटक केंद्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी अपने स्तर बैठक किया।इसमें बाबर सलीम पाशा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष फेडरेशन इंटक एवं एडिशनल सेंट्रल लीडर एनबीसी और संजय सिंह राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष इंटक द्वारा कर्मचारियों प्रेरित करने आम सभा को संबोधित किया।
इंटक यूनियन की मंशा है कि इस बार किसी तरह जीत हासिल कर मान्यता हासिल करे। इंटक ने अपने कार्यकाल में कर्मियों के वेतन समझौता, पदोन्नाति, एक्सग्रेसिया समेत कई मुद्दे पर प्रबंधन से चर्चा कर कर्मचारियों को लाभ दिलाया।इंटक यूनियन को सिर्फ उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास भी है कि कर्मचारी एक बार पुनः उन पर विश्वास जताएंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव के वक्त 60 फीसदी मत हासिल करने वाली यूनियन को मान्यता मिलेगी। इसके बाद 30 फीसदी मत प्राप्त करने वाली यूनियन के सदस्य को कमेटी में शामिल किया जाएगा। प्रबंधन के साथ वार्ता करने हेतु बनने वाली कमेटी में सर्वाधिक मत हासिल करने वाली यूनियन के सदस्य ज्यादा होंगे। उसके बाद कम मत प्राप्त करने वाली यूनियन के एक सदस्य को रखा जाएगा।
Recent Comments