Wednesday, September 23, 2026
Home Uncategorized अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर हुई मौत

259

The Duniayadari :

कोरबा : अंबिकापुर-बिलासपुर NH 130 पर कटघोरा मार्ग सुतर्रा रापाखरा पुल के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए.

स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी. डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया. घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास व सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही. बताया जा रहा कि दोनों मृतक ग्राम छिंदपुर के रहने वाले हैं.