Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़अभी भाजपा में मंथन जारी और सोशल मीडिया में बनकर वायरल भी...

अभी भाजपा में मंथन जारी और सोशल मीडिया में बनकर वायरल भी हो गया मंत्रीमंडल

रायपुर। भाजपा की इस करारी जीत के बाद अभी सरकारी। सूरत पर मंथन जारी है। नए-पुराने, अनुभवी और युवा चेहरों समेत दिग्गजों की भरमार ने संगठन के इस सियासी मंथन को चुनौतीपूर्ण कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के दीवानों ने छत्तीसगढ़ के डैशिंग CM समेत नए मंत्रीमंडल की घोषणा कर तमाम मिनिस्टर्स की सूची भी वायरल कर रखी है। वायरल हो रही यह तथाकथित सूची में लोगों के द्वारा भाजपा का निर्णय होने का दावा किया जा रहा है। इस मंत्रीमंडल की मुखिया यानी सीएम की जिम्मेदारी रेणुका सिंह, जबकि डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष का किरदार सौंपा गया है।

आप भी देखिए सोशल मीडिया में भाजपा का मंत्रिमंडल

 

मुख्यमंत्री – रेणुका सिंह
उप मुख्यमंत्री – अरुण साव
विधानसभा अध्यक्ष – डॉ रमन सिंह

1 मंत्री – बृजमोहन अग्रवाल
2 मंत्री – अजय चंद्राकर
3 मंत्री – विष्णु देव साय
4 मंत्री – केदार कश्यप
5 मंत्री – रामविचार नेताम
6 मंत्री – लता उसेंडी
7 मंत्री – धरमलाल कौशिक
8 मंत्री – ओपी चौधरी
9 मंत्री – राजेश मूणत/अमर अग्रवाल
10 मंत्री – दयालदास बघेल
11 मंत्री – किरण सिंह देव

सरगुजा – 3
बिलासपुर – 3-4
रायपुर – 2-3
बस्तर – 3
दुर्ग – 2

सामान्य – 4
पिछड़ा – 5
आदिवासी – 5

आभासी दुनिया के इतर इस वास्तविकता पर गौर फरमाएं…

 

सोशल मीडिया की आभासी दुनिया के इतर वास्तविकता में आएं तो प्रदेश में दिग्गज नेताओं के बीच से सीएम का चुनाव होना है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय, ओपी चौधरी शामिल हैं। इन तीनों नामों के बीच लोरमी से चुनाव जीतने वाले बिलासपुर सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।
बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 7 पर जीत दर्ज की है। इन 7 सीटों में 5 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से लोरमी विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव सीएम पद के दावेदारों की होड़ में शामिल हैं।बिलासपुर विधायक अमर, तखतपुर विधायक धर्मजीत, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक कैबिनेट मिनिस्टर की होड़ में शामिल हैं। बिलासपुर विधानसभा सीट से 5 बार चुनाव जीतने और 3 पंचवर्षीय में प्रदेश में कैबिनेट मिनस्टर रहने वाले अमर अग्रवाल इस बार भी कैबिनेट मिनस्टर की दौड़ में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments