Tuesday, April 14, 2026
Home Breaking अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवगंत हुए लोगों को दी गई...

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवगंत हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

122

The Duniyadari: बालोद– त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत बालोद के नवीन कार्यकारिणी के गठन के उपरांत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्रकार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के पहली सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला पंचायत के सामान्य सभा की पहली बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गुरूवार 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे मंे बड़ी संख्या में लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने विमान हादसे में दिवंगत हुए लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।