Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने के आरोप में युवक गिरफ्तार

आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने के आरोप में युवक गिरफ्तार

226

The Duniyadari: रायपुर- रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट तथा थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दिनांक 08 अप्रैल 2025 को एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुर्रा स्थित रेल्वे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तोषण कुमार साहू, निवासी न्यू चंगोराभाठा, थाना डी डी नगर रायपुर बताया। टीम द्वारा उसके मोबाइल की जांच करने पर यह पुष्टि हुई कि वह आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल फोन और ₹2,500 नकद सहित कुल ₹6,000 की सामग्री जब्त की है।

आरोपी के विरुद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 113/25 धारा 4(क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम छ.ग. संशोधन अधिनियम 1976 एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी: तोषण कुमार साहू, पिता ओमप्रकाश साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू चंगोराभाठा, अन्नपूर्णा किराना स्टोर के बाजू, थाना डी डी नगर, रायपुर।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया (थाना प्रभारी गोबरानवापारा), एण्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आरक्षक राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे एवं थाना गोबरानवापारा से सउनि. मीलू राम साहू की अहम भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।