Saturday, April 18, 2026
Home Breaking ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट...

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

146

The Duniyadari: महाराष्ट्र के मुंबई से सटे पालघर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.जिले में एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी.

ऐसे में उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिस वजह से ये हादसा हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले पालघर के सफाले रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मकने गांव की छात्रा वैष्णवी रावल की मौके पर ही मौत हो गई है.

वैष्णवी की मौत के बाद इलाके में काफी शोक है.रेलवे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. एडीआर रजिस्टर्ड कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकने के पास पश्चिम रेलवे पर कोई फ्लाईओवर नहीं होने के कारण, निवासी खतरनाक तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इसके अलावा कई छात्रों के कानों में ईयरफोन लगे होते हैं और उन्हें आती हुई कारों पर ध्यान भी नहीं रहता