Saturday, July 27, 2024
Homeदेशएमपी के सियासी रण में 'आप' की एंट्री, पहली बार 230...

एमपी के सियासी रण में ‘आप’ की एंट्री, पहली बार 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, डॉ. संदीप पाठक बोले- दिल्ली की तर्ज पर लड़ेंगे चुनाव

न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने भोपाल में एक प्रेसवार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। और पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी पंजाब, गुजरात और दिल्ली की तरह की चुनाव लड़ेगी।

पाठक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश की जनता एक नई तरह की राजनीति के लिए तैयार है। देश में दो तरह की राजनीति हैं। पहली सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक राजनीति है। नकारात्मक राजनीति में जोड़ तोड़, खरीद फरोख्त, गुंडागर्दी की राजनीति हैं। सकारात्मक राजनीति में स्कूल के मुद्दे, अस्पताल, गुड गवर्नेंस, रोजगार, महंगाई कम करने की बात हैं। हर वो मुद्दे की बात है, जो आम व्यक्ति के जीवन को सुखमय बनाता हैं।

पाठक ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में संदेश दे दिया है कि जनता बदलाव के लिए तैयार हैं। प्रदेश में जनता को एक विकल्प की तलाश है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही प्रदेश की जनता ने मौका दिया। कांग्रेस को वोट देने पर वह पहले या बाद में बिक जाती हैं। बीजेपी किसी भी प्रकार से सत्ता पानी चाहती है। कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी को ही वोट देना हैं। हम जनता से यही अपील करते है कि अरविंद केजरीवाल को एक बार मौका दें।

पाठक ने कहा कि हम सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। जनता कॉल करके पार्टी से जुड़ सकती हैं। पाठक ने कहा कि हमारा परिवार अब बढ़ रहा है। प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन एक से डेढ़ महीने में कर दिया जाएगा। पाठक ने कहा कि हर साफ छवि के व्यक्ति का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments