Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ छतीसगढ़ कैडर के तीन आईपीएस पी सुंदरराज, पाल और डांगी केंद्र में...

छतीसगढ़ कैडर के तीन आईपीएस पी सुंदरराज, पाल और डांगी केंद्र में आईजी रैंक पर इंपैनल

299

रायपुर। CG News: छतीसगढ़ कैडर के तीन आईपीएस पी सुंदरराज, ओपी पाल और रतन लाल डांगी को केंद्र में आईजी रैंक पर इंपैनल किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत 22 आईपीएस अफसरों को केंद्र में आईजी के पद पर इम्पेनल किया है।

 

CG News: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आज 30 नवंबर को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। छतीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के तीन आईपीएस अफसरों को केंद्र में इम्पेनल किया गया है। जिनमे पी सुंदरराज, ओमप्रकाश पाल व रतन लाल डांगी शामिल हैं।