Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: होली पर लू के आसार, 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा दिन...

छत्तीसगढ़: होली पर लू के आसार, 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा दिन का तापमान

324

रायपुर। हवा की दिशा बदलते ही छत्तीसगढ़ में होली पर लू के आसार दिखने लगे हैं। (Chances of heat wave on Holi, day temperature rises to 40 degree Celsius)राजधानी रायपुर सहित अधिकतर क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम हो गई है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। एक दिन पहले सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रायगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। ऐसे में यहां लू तो नहीं चलेगी, लेकिन लू जैसी स्थिति बन गई है। मार्च महीने में रायपुर के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 43.3 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले 28 मार्च को 1892 को रिकॉर्ड किया गया था। तबके बाद अब तक ऐसी गर्मी नहीं पड़ी।

रायपुर में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर तक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी का बढ़ना जारी था। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर 33.5 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुआ।