Saturday, July 27, 2024
Homeदेशजेएनके में 370 रद्द रखने का सुको का फैसला ऐतिहासिक, यह भारत...

जेएनके में 370 रद्द रखने का सुको का फैसला ऐतिहासिक, यह भारत की जीत है: सीएम विष्णुदेव

रायपुर। जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के भारत सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार है। इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भारत की जीत कहा है। उन्होंने अपने एक्स पर अपने अधिकृत अकाउंट से हेज टैग नया जम्मू कश्मीर लिखते हुए ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है।

 

तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारतीय संसद ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का फैसला लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को इस फैसले को बरकरार रखा है, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने इस भारत की जीत करार देते हुए लिखा है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर आज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पुन: रिट्वीट कर यह भी लिखा है कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने लिखा कि इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई और अभिनंदन। सीएम साय ने इस संदेश को हेज टैग नया जम्मूकश्मीर के जरिए फ्लैश किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments