Saturday, July 27, 2024
Homeदेशडोनाल्ड ट्रंप की इस हरकत से व्हाइट हाउस का टॉयलेट हो गया...

डोनाल्ड ट्रंप की इस हरकत से व्हाइट हाउस का टॉयलेट हो गया था जाम,जानें ऐसा क्या कर दिया अमेरिकी राष्ट्रपति ने

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने ही रहते हैं, ट्रंप अब एक नए विवाद में फंस गए हैं. पूर्व राष्ट्रपति पर आधिकारिक दस्तावेजों (White House Official Documents) को फाड़ कर फ्लश कर देने का आरोप है। ट्रंप ने इतने ज्यादा दस्तावेज फ्लश किए कि इससे व्हाइट हाउस का टॉयलेट (White House Toilet Block) ही जाम हो गया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स (New York Times journalist Maggie Haberman) की सीनियर रिपोर्टर मैगी हैबरमैन की किताब में ट्रंप को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. इसका खुलासा किया है। वे लंबे वक्त तक ट्रम्प बीट पर काम करती रही हैं। उनकी किताब 4 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली है।

मैगी हैबरमैन ने अपनी आने वाली किताब ‘कॉन्फिडेंस मैन’ (Confidence Man) में इस मामले पर विस्तार के बात की है। किताब के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने यह देखा कि कागज की वजह से टॉयलेट चौक हो गया था। जिसके बाद यह माना गया कि ट्रंप ने दस्तावेजों को फ्लश किया।

0.कई बार तोड़ा था प्रोटोकॉल

द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते कई बार प्रोटोकॉल्स तोड़ा था, इस बार मामला प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड को संभालने वाले नेशनल आर्काइव (National Archives) से जुड़ा है। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए। ट्रंप पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को फ्लोरिडा भेजने का भी आरोप लगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments