Saturday, July 27, 2024
Homeदेश‘नियति पलट राजयोग’ बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती...

‘नियति पलट राजयोग’ बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, गुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह की रहेगी विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च अवस्था में गोचर करते हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम मानव जीवन और राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि शनि देव ने 17 जनवरी को राशि परिवर्तन कर लिया है और गुरु अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहे हैं।

साथ ही फरवरी की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल ग्रह का अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे हंस और मालव्य राजयोग बन रहे हैं। साथ ही इन राजयोगों से एक बेहत महत्वपूर्ण नियति पलट राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नियति पलट राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह उच्च के और गुरु स्वराशि के विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। साथ ही गुरु ग्रह के प्रभाव से आप धार्मक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं या किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही स्टॉक मार्केट,सट्टा और लॉटरी में भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार होटल, प्रापर्टी और रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है, तो आपको इस समय बेहतर लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए नियति पलट राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनेगी। जिसे संतान, उन्नति, प्रेम विवाह और आकस्मिक धनलाभ का स्थान माना गया है। वहीं धन के स्वामी गुरु आपकी राशि से पंचम भाव में बेठेंगे। इसलिए इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो छात्र किसी उच्च संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं। लेकिन इस समय आपको अपनी वाणी पर थोड़ां संयम रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए यह नियति पलट राजयोग करियर और व्यापार की दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग दशम स्थान पर बन रहे हैं। साथ ही शनि देव आपक भाग्य को चमका रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
साथ ही व्यापारिक योजनाओं में लाभ मिल सकता है। वहीं गुरु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही सरकार से जुड़े हुए जो लोग कार्य करते हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments