Thursday, October 29, 2026
Home पेज 3 फ्लावर नहीं फायर…’ आते ही यूट्यूब पर छा गए Allu Arjun, 1...

फ्लावर नहीं फायर…’ आते ही यूट्यूब पर छा गए Allu Arjun, 1 घंटे में टीजर ने पार किया ये आंकड़ा

584

2021 में लाल चंदन की तस्करी कर पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा काट दिया था। अब एक्टर एक नए कलेवर में फिल्म के सीक्वल में हाजिर होंगे। पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। वहीं अल्लू अर्जुन की इस मूवी ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है।


‘पुष्पा 2’ के टीजर में दिखा अल्लू अर्जुन का तांडव
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने आइकॉनिक किरदार ‘पुष्पा’ के रोल में लौट आए हैं। टीजर में उनका अंदाज राउडी लेकिन काफी अलग अंदाज नजर आ रहा है। कमरबंध, झुमका, घुंघरू और साड़ी पहने अल्लू अर्जुन तांडव करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। एक्टर को एक ऐसे लुक में देखा गया, जो आज से पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखने को मिला।