भाजपा वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली के पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष दर्री से मुकुंद सिंह कंवर बने जिला कोरबा खनिज न्यास विभाग के सदस्य ,भ्रष्टाचार से पारदर्शिता तक: कोरबा में नया दौर, नया विकास….

84

The Duniyadari: कोरबा नगर निगम के जिला खनिज न्यास सदस्य के रूप में आदरणीय श्री मुकुंद सिंह कंवर जी (दर्री युवा मोर्चा अध्यक्ष, दर्री) को मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं!

यह नियुक्ति न केवल भाजपा सरकार की पारदर्शी नीति का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब कोरबा में भ्रष्टाचार के अंधेरे युग का अंत हो चुका है और विकास का नया सवेरा शुरू हो गया है।

कांग्रेस सरकार और कोरबा नगर निगम में कांग्रेस महापौर के कार्यकाल में:

खनिज न्यास की निधियों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले हुए।

विकास कार्यों में 20% तक कमीशनखोरी आम बात थी।

जनता के पैसों का दुरुपयोग कर सिर्फ निजी स्वार्थ सिद्ध किए गए।

भाजपा सरकार के आते ही:

✅ घोटालों पर पूर्ण विराम लगा दिया गया।

✅ पारदर्शिता और ईमानदारी से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

✅ जनता के प्रत्येक पैसे का सदुपयोग कर समाज और क्षेत्र के उत्थान को गति दी जा रही है।

अब जिला कोरबा में वास्तविक विकास की ओर बढ़ रहा है, जहाँ भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। मुकुंद सिंह कंवर जी की नई जिम्मेदारी के साथ, क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प और मजबूत होगा।

“भाजपा सरकार = भ्रष्टाचार मुक्त शासन, तेजी से विकास”

जय कोरबा! जय छत्तीसगढ़!