Saturday, July 27, 2024
Homeदेशभारत में कोरोना के नए मामलों में 7% की कमी, पिछले 24...

भारत में कोरोना के नए मामलों में 7% की कमी, पिछले 24 घंटे में  2.38 लाख केस, 310  मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में  मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में 7% की कमी दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 14.43% पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,38,018 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंंटे में 310 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
बता दें कि रविवार की तुलना में संख्या कम है। रविवार को देश में 2.71 लाख केस मिले थे, लेकिन देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1,57,421 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है।
देश में ओमिक्रॉन के केस
देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के  8.31% केस बढ़े हैं। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments