Sunday, September 6, 2026
Home राजनीति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरा मंत्रिमंडल पहुँचा अयोध्या के रामदरबार ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरा मंत्रिमंडल पहुँचा अयोध्या के रामदरबार ।

305

the duniyadari रायपुर। रामलला के दर्शन के लिए रायपुर से रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी अयोध्या पहुंच गए हैं. रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे सीएम साय और मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी धार्मिक परिधान में नजर आए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीले कुर्ता में तो कृषि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भगवा कुर्ता और सफेद धोती में नजर आए. महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भगवा साड़ी पहने हुए थीं. मंत्री केदार कश्यप सफेद धोती-कुर्ता में नजर आए.