Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized मेडिकल कॉलेज में पदस्थ महिला डॉक्टर की हृदयघात से मौत

मेडिकल कॉलेज में पदस्थ महिला डॉक्टर की हृदयघात से मौत

173

The Duniyadari:राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। उसी दौरान सीने में दर्द हुआ और कुछ सेकंड में ही वह घर के सामने गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले महिला चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय गौरीनगर की रहने वाले दीपक ठाकुर की 29 साल की बेटी भाविका ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर रेसीडेंट कैजुअल्टी में पदस्थ थीं।